रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: 78 साल की उम्र में दौड़े बीएस पंवार, पदक जीतकर बने खेल समारोह का आकर्षण स्टाफ स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों का सम्मान, खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बताया

स्टाफ स्पोर्ट्स मीट में पदक विजेताओं का सम्मान रुड़की, संवाददाता। स्टाफ स्पोर्ट्स क्लब रुड़की की ओर से आयोजित आठवीं स्टाफ स्पोर्ट्स मीट-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में रवि मोहन ने सर्वाधिक 16 पदक जीतकर एक बार फिर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, 78 वर्ष की उम्र में दौड़ लगाकर पदक जीतने वाले बीएस पंवार ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।

समारोह में शामिल हुए अतिथि शनिवार को आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा मुख्य अतिथि और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर कमल किशोर प...