रुडकी, नवम्बर 29 -- Roorki News: शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सेना चौराहा से रामपुर चुंगी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मालवीय चौक पर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को अगले 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। शुभारंभ के बाद कैबिनेट मंत्री ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही तकनीक, गुणवत्ता और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बीएमएसडीबीसी तकनीक से किए जा रहे डामरीकरण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा...