रुडकी, अक्टूबर 20 -- Roorki News: नारसन खुर्द स्थित होटल के छह हरे-भरे पेड़ काटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ निवासी पंकज विश्नोई ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2025 में टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने न्यायालय के आदेश पर होटल की नीलामी की थी। इसके बाद उन्होंने साथी शकील अहमद के साथ होटल का विक्रय पत्र खरीदा था। पंकज के अनुसार, होटल खरीदने के बाद से राजकुमार मिश्रा, उनके पुत्र शिवम मिश्रा और कृष्णा मिश्रा तथा उनके पार्टनर शकील अहमद के बीच रंजिश चल रही है।आरोप है कि 11 अक्टूबर को सिक्योरिटी गार्ड सुनील कुमार के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने होटल मालिक को भी धमकाया...