रुडकी, सितम्बर 16 -- Roorki News: लंढौरा में मंगलवार रात बाइक और कार की भिड़ंत में जान गंवाने वाले तौहिद को बुधवार को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हादसे में गंभीर घायल अधिवक्ता मुर्सलीन ढाका का देहरादून के अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। हादसे में तौहिद की मौके पर ही मौत हो गई थी। मुर्सलीन को परिजन रुड़की, ऋषिकेश और देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में ले गए। परिजनों ने बताया कि तौहिद के तीन छोटे बच्चे हैं। वहीं मुर्सलीन की शादी नहीं हुई थी और करीब एक माह पहले उनकी मां का निधन हुआ था। हादसे से दोनों परिवारों में मातम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...