Roorki News: हाथियों के झुंड ने गन्ने और धान की फसल रौंदी, किसानों में दहशत
रुडकी, अक्टूबर 4 -- Roorki News: हसनपुर मदनपुर गांव के जंगल क्षेत्र में हाथियों के झुंड ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया। जंगल से निकलकर खेतों में पहुंचे हाथियों ने किसानों की खड़ी गन्ने और धान की फसल को पैरों तले रौंदकर बर्बाद कर दिया। हाथियों के झुंड के खेतों में पहुंचने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। फसल बर्बाद होने के बाद किसानों में चिंता और रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हाथियों का झुंड जंगल से हसनपुर मदनपुर और आसपास के खेतों में पहुंच रहा है। बीती रात भी हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर खेतों में जा घुसा। हाथियों ने कई खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को रौंद डाला। इसके साथ ही धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को फसल बर्बाद होने की जानकारी हुई।
कुछ ही घंटों में फसल हो गई बर्बाद किसान मोना, न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.