Roorki News: हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा, 13 घंटे से अंधेरे में डेढ़ सौ गांव
रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: लक्सर, संवाददराता। एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से डेढ़ सौ से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 13 घंटे से ठप रही। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। घरों में लगे इनवर्टर भी घंटों पहले जवाब दे गए। जिससे ग्रामीणों को रातभर और दिनभर भारी परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार की सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। ग्रामीण सतबीर प्रधान, सुशील कुमार, अरविंद शर्मा, यशपाल सिंह, सतबीर कुमार और विपिन सैनी ने बताया कि 13 घंटे से अधिक समय से बिजली न आने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.