Roorki News: हल्की बारिश में मखनपुर की सड़क पर पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
रुडकी, अगस्त 3 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। बारिश ने मक्खनपुर में जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य मार्ग पर जलभराव से आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर वाहन पानी में फंसते भी दिखाई दिए। सड़क पर जलभराव से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.