रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: झबरेड़ा। भैयादूज पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर सुख शांति व लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपनी सामर्थ के अनुसार बहनों को मिठाई व उपहार भेंट किए। मान्यता है कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए। बहन यमुना ने अपने भाई सूर्य को अपने यहां आता देख बहुत खुश हुई और अपने भाई का तिलक लगाकर आरती कर स्वागत किया। प्रेम से भोजन कराया। यमराज ने बहन की आओ भगत से खुश होकर वरदान मांगने को कहा। बहन यमुना ने वह दान मांगकर कहा कि शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जो भी भाई अपनी बहन के यहां जाकर तिलक करवाएगा उसकी कभी अकाल मृत्यु नहीं होगी। यह भी पढ़ें- Bhai dooj katha in hindi: पढ़ें भाई दूज की कथा, कैसे बहन ने 7 भाई को बचाया जब से ही भैया दूज का त्यौहार मनाया जाता है। यह भी ...