रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। भारतीय ब्राह्मण समाज की महिला शाखा की ओर से आदर्शनगर में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य, गीत, कुर्सी दौड़ और अंत्याक्षरी सहित विभिन्न रंगारंग गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी वर्ष प्रधानाचार्या पद से सेवानिवृत्त ममता शर्मा को अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सावन की हरियाली प्रकृति की सुंदरता के साथ जीवन में प्रसन्नता का संदेश भी देती है।कार्यक्रम में 95 वर्षीय जगवती देवी ने महिलाओं को पारंपरिक तीज नृत्य सिखाया और लोकगीत सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। पूर्व प्रधानाचार्या सुदेश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मनाए जाने वाले उत्सव महज औपचारिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज में समता, समरसता, ...