Roorki News: हथियाथल में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर मेरा युवा भारत हरिद्वार की ओर से ब्लॉक रुड़की की ग्राम पंचायत हथियाथल में 'नशा मुक्ति युवा विकसित भारत के तहत 'मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे और तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी देकर इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल सिंह ने किया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों को प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण भी सुनाया गया। मेरा युवा भारत के राज्य निदेशक राहुल डबराल ने युवाओं को 'नशा मुक्ति युवा विकसित भारत' अभियान के उद्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.