रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। खानपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे शुक्रवार देर शाम गिद्दावाली गांव से दबोच लिया। खानपुर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि दो अगस्त को गिद्दावाली निवासी पूजा पत्नी सोनू ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दीपक समेत अन्य आरोपियों ने उसके पति और परिजनों पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमला किया। आरोपियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर खानपुर थाने में संबंधित धाराओं मुकदमा दीपक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...