Roorki News: हड्डी रोग की ओपीडी बंद, मरीज रहे परेशान
रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी किसी विभाग की ओपीडी प्रभावित हो रही है तो कभी किसी अन्य विभाग की सेवाएं बाधित हो रही हैं। गुरुवार को हड्डी रोग विभाग की ओपीडी का संचालन प्रभावित रहा। गुरुवार को विभाग के विशेषज्ञ डॉ सतीश कुमार की ऑपरेशन थिएटर में ड्यूटी होने के कारण ओपीडी कक्ष में मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। इससे अस्पताल पहुंचे मरीज इधर-उधर भटकते रहे। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की समस्या जून में जारी तबादला सूची के बाद और बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: ईएनटी डॉक्टर के नहीं बैठने से मरीज लौटे बैरंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.