रुडकी, अक्टूबर 22 -- Roorki News: झबरेड़ा। सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की रात एक व्यक्ति के झगड़ा करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो भगतोवाली निवासी अभिषेक उर्फ गिलीगिली हंगामा और झगड़ा करता मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...