रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: रुड़की। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले में वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को कार्तिक, राजू निवासी रहमतपुर, कलियर और दो अन्य व्यक्ति को कार ने गंगनहर पर टक्कर मार दी थी। जिसमें राजू कार्तिक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कर चालक मौके से फरार हो गया था। इस मामले में हादसे के बाद परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। अब इस मामले में परिजनों की ओर से मंगलवार को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...