रुडकी, अक्टूबर 1 -- Roorki News: कलियर। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम धनौरी-कलियर मार्ग पर रतमऊ नदी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 36.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अंकुश कुमार हाल निवासी केयर अस्पताल भगवानपुर, के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। उसके संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...