रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट के साथ टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध लग रहे युवक को बुलाया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 20.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी जुनैद निवासी खड़ंजा कुतुबपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई पुष्पेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रजत, कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...