रुडकी, जुलाई 21 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज किए जाने और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता (शहर) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर विरोध जताया और अधिशासी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि बिजली चोरी के नाम पर निर्दोष उपभोक्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि जिन मामलों में कार्रवाई की गई, उनमें किसी प्रकार की वीडियोग्राफी तक नहीं कराई गई, जबकि नियम के तहत कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...