रुडकी, अगस्त 9 -- Roorki News: हरिद्वार में गंगाजल लेने के लिए उमड़ रही हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, झारखंड समेत विभिन्न राज्यों के शिवभक्तों की भीड़ का असर अब स्थानीय लोगों पर भी दिखाई देने लगा है। सावन शिवरात्रि नजदीक आते ही लक्सर क्षेत्र के स्थानीय शिवभक्त भी गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार की ओर रवाना होने लगे हैं। रविवार को क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों से युवाओं की टोलियां बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं। कांवड़ पटरी और हाईवे पर लगातार दूसरे राज्यों के शिवभक्तों की भीड़ और उनकी सेवा में जुटे लोगों को देखकर स्थानीय युवाओं में भी कांवड़ यात्रा को लेकर उत्साह बढ़ा है। यह भी पढ़ें- गंगाजल लेकर लौटने लगे श्रद्धालु, पुलिस अलर्ट रविवार को कई युवाओं ने पहली बार कांवड़ यात्रा पर जाने का निर्णय लिया।...