रुडकी, अगस्त 4 -- Roorki News: बुग्गावाला। गोकुलवाला गांव के पास स्टोन क्रेशर पर चोर घुस गए और मोटर, बिजली के तार खोलने लगे। इसी दौरान चौकीदार के शोर मचाने पर चोर सामान छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...