रुडकी, जुलाई 2 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। अवनी स्टोन क्रेशर में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट, पिस्टल से फायरिंग करने के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन अज्ञात सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि अवनी स्टोन क्रेशर के कर्मचारी अदनान निवासी महतौली ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक जुलाई को शाम को लगभग 4:30 बजे तीन कारों में सवार होकर कुछ लोग स्टोन क्रेशर पर आए। आरोप है कि पहले तो वह आराम से बात करते रहे लेकिन बाद में उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना और धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने क्रेशर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़फोड़ दिए और उसके साथ मारपीट शु...