Roorki News: स्टेयरिंग जाम होने से खाई में गिरा डंपर, टला बड़ा हादसा
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: लक्सर। सुल्तानपुर क्षेत्र में बेगम पुल से पहले मुजफ्फरनगर से भोगपुर स्टोन क्रशर की ओर जा रहा 18 टायरा डंपर अचानक स्टेयरिंग जाम होने से अनियंत्रित हो गया। इससे सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरा। डंपर के खाई में गिरते ही तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में डंपर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित बच निकला। डंपर चालक अनिल ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे वह मुजफ्फरनगर से भोगपुर स्टोन क्रशर में खनन सामग्री लेने जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.