रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान जेबकतरी की घटनाओं को रोकने के लिए से इस बार स्क्वायड बनाया गया था लेकिन स्क्वायड जेबकतरों को पकड़ने में नाकाम रहा और जेबकतरों ने कई जायरीनों की जेबें काट ली। उर्स के दौरान जायरीनों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने जेबकतरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष टीम गठित की थी। टीम को भीड़भाड़ वाले स्थानों, दरगाह परिसर और प्रमुख मार्गों पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद जेबकतरे पुलिस की निगरानी को धता बताते हुए वारदात करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...