रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। इमलीखेड़ा में मंगलवार को स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। बालक के शरीर पर कई जगह कुत्ते के काटने के निशान हैं। इमलीखेड़ा निवासी 11 वर्षीय हैप्पी पर मंगलवार सुबह को स्कूल जा रहा था। रास्ते में अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने छात्र के शरीर के कई जगह काट लिया। बालक के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे कुत्ते से बचाया। इसके बाद परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बालक की जांच कर उपचार शुरू किया। उसे एंटी रैबीज वैक्सीन के साथ ही एंटी रैबीज सीरम भी दिया गया है। अस्पताल में बालक का उपचार जारी है। सिविल अस्पताल रुड़...