रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: ​मंगलौर, संवाददाता। हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​ पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि 29 जून को उनके पिता नईम अहमद, माता गुलनाज के साथ स्कूटी पर सवार होकर पुरकाजी से रुड़की की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे हरिद्वार रोड पर लिब्बरहेड़ी गेट के पास स्थित कट के नजदीक पहुंचे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...