Roorki News: स्काईवार्ड स्कूल में तीन दिन तक मनाया बाल दिवस
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कृष्णानगर के स्काईवार्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस का उत्सव तीन दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक गतिविधियों, शैक्षिक भ्रमण और बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 13 नवंबर को कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पंचकुला स्थित चौखी ढाणी के शैक्षिक एवं मनोरंजक भ्रमण पर ले जाया गया। वहीं 14 नवंबर को कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने चौखी ढाणी का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वहां की सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद लिया। नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के बच्चों के लिए विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: लायंस स्कूल में बाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.