रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: रुड़की। आर्य कन्या इंटर कॉलेज रुड़की में इनरव्हील जोनल प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने छात्राओं के लिए सौ स्कूल बैग भेंट किए। बैग का वितरण उनकी पत्नी मनीषा बत्रा ने किया। इस दौरान जोनल काउंसलर एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुजाता आहूजा और जोनल क्लब कॉर्डिनेटर सीमा जैन के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर संगीता परूथी, स्तुति गोयल, पूनम मंगल, कर्नल ममता, रमा गुप्ता, चांदनी, महिमा, नीलम, स्वीटी, हरजीत, चंचल, उपासना, रमा, सरिता, मोनिका, नैन्सी, सोनिया, रजनी, आरजू आदि उपस्थिति रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...