रुडकी, अक्टूबर 5 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कुआंखेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बाढ़ के दौरान सोलानी नदी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हुए संपर्क मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क टूटने के कारण गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर किसानों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...