रुडकी, अक्टूबर 27 -- Roorki News: रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सोलानीपुरम में सोमवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन युवकों को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। बताया जा रहा है कि एक युवक एक उच्च शिक्षक संस्थान में पढ़ाई कर रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों का चालान कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Roorki News: घर में घुसकर फायरिंग करने की दी झूठी सूचना, पुलिस ने चार दबोचे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...