रुडकी, अक्टूबर 26 -- Roorki News: लक्सर। महाराजा भागीरथ विशाल सैनी सभा की बैठक में संस्थापक जगदीश प्रसाद सैनी ने बताया कि संगठन में बदलाव को उप निबंधक कार्यालय से मंजूरी मिली है। ईश्वर चंद्र सैनी को जिलाध्यक्ष, देशराज सैनी को महामंत्री, विनोद कुमार सैनी और चरण सिंह सैनी को उपाध्यक्ष तथा सुभाष चंद्र सैनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया। महेंद्र सिंह सैनी को प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...