रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण, चित्रकला, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्ष राखी चंद्रा, प्रबंधक अभिषेक चंद्रा और प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के पार्षद राजन गोयल, नगर निगम पार्षद चांदनी मांगलिक और जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...