रुडकी, सितम्बर 26 -- Roorki News: रुड़की। कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज गणेशपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी आर्य संदीप यादव ने छात्राओं को ईमानदारी और समर्पण के साथ देशहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। निबंध में विनीता प्रथम, वैशाली द्वितीय और आसामी तृतीय रहीं। भाषण में इरम प्रथम, प्राची व महविश द्वितीय और भारती तृतीय रहीं। चित्रकला में दीपांशी प्रथम, सविया द्वितीय और मदीहा तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य सरिता ने सभी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : सेवा ही संकल्प अभियान में छात्राओं ने ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा यह भी पढ़ें- Bareily News: मेरे सपनों का भारत में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मकता

हिंदी हिन्...