रुडकी, सितम्बर 26 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय इमलीखेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों और अभिभावकों को स्वच्छता, डेंगू से बचाव तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र को डेंगू मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत इमलीखेड़ा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने ग्रामीणों और अभिभावकों से घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Dumka News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...