रुडकी, अक्टूबर 13 -- Roorki News: कस्बे के सीमली मोहल्ले में हथियारों से लैस युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी के दौरान पास के मकान में पुताई कर रहा युवक बाल-बाल बच गया। गोलियां पुताई की बाल्टी और मकान की दीवारों पर लगीं। घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों के युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह बाइक पर सवार होकर चार युवक सीमली मोहल्ले में पहुंचे थे। इसके बाद युवकों ने सीमली निवासी एक युवक के साथ पहले मारपीट की। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर के सीमली गांव में गोली चलने से मची अफरा तफरी इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। अचानक गोलियां चलने की आवाज सु...