रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: जमदग्नि पब्लिक स्कूल में आयोजित छह दिवसीय सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप समापन हो गया। छह से 11 अक्तूबर तक आयोजित बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में दो हजार से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अधिकारी और अन्य प्रतिभागी शामिल हुए। अंडर-14 वर्ग में एलबीएस रोहतक ने पहला स्थान हासिल किया। आर्यन्स वर्ल्ड स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि गोकुल पब्लिक स्कूल राजस्थान और कृष्णा पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में हेरिटेज स्कूल ऑफ लर्निंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वेल्स विद्यालय दूसरे और ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल व केवीएम पाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में भी हेरिटेज स्कूल ऑफ लर्निंग ने बाजी मारी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: खो-खो चैंपियनशिप में कौंडिन्या पब्लिक स्कूल की छात...