रुडकी, अक्टूबर 18 -- Roorki News: लक्सर। जमदग्नि पब्लिक स्कूल में रविवार को सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। इस अवसर पर प्रतीक शर्मा, शिवाय गुप्ता, रवि देओल, अंकित कश्यप, खेम सिंह, राहुल अग्रवाल, ऋषभ मित्तल, सतीश चौधरी और विजेंद्र पांचाल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...