रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सीबीआरआई रुड़की ने घरों, अस्पतालों, होटलों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर इनडोर वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए कॉम्पैक्ट टेबल-टॉप वायु कीटाणुशोधन एवं शुद्धिकरण प्रणाली विकसित की है। इसका उद्देश्य वायुजनित संक्रमणों के जोखिम को कम करने और सुरक्षित वातावरण तैयार करने में मदद करना है। प्रणाली के व्यावहारिक उपयोग और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए इसे देहरादून रोड के चिरंजीव चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में स्थापित किया गया है। इस अवसर पर सीबीआरआई के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार ने अस्पताल के निदेशक डॉ. सुधीर चौधरी को यह प्रणाली औपचारिक रूप से सौंपी। इस प्रणाली को डॉ. ताबिश आलम और उनकी टीम ने विकसित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...