Roorki News: सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत, फिर भी नहीं हुई तालाब की सफाई
रुडकी, अक्टूबर 23 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। न्यामतपुर में तालाब की साफ-सफाई कराने के लिए एसडीएम से कई बार शिकायत की गई। साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन तालाब की सफाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब में जलकुंभी और अन्य वनस्पतियां फैली हुई हैं। आसपास घनी झाड़ियां उगने के साथ ही प्लास्टिक और अन्य कचरा भी जमा है। इससे तालाब की उपयोगिता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराने, जलकुंभी और कचरे को हटाने तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.