रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में फिजिशियन चिकित्सकों की कमी का असर मरीजों पर साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को अस्पताल की कुल ओपीडी 749 रही, जिनमें करीब 300 मरीज खांसी, बुखार और अन्य सामान्य बीमारियों से संबंधित थे। इन सभी मरीजों को उपचार के लिए जनरल फिजिशियन डॉ. मशरूफ की ओपीडी पर निर्भर रहना पड़ा। अस्पताल में सोमवार को जनरल फिजिशियन के रूप में केवल डॉ. मशरूफ ही मरीजों को देख रहे थे। ऐसे में सुबह से ही उनकी ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। अपनी बारी का इंतजार करने के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों खड़ा रहना पड़ा। भीड़ अधिक होने के कारण कई मरीजों को काफी देर बाद चिकित्सकीय परामर्श मिल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...