रुडकी, जुलाई 11 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। सिकरौढ़ा में बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने छह लोगों को अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग करते पकड़ लिया। कुछ ग्रामीणों ने टीम की छापेमारी को देखकर अपने यहां डाली गई कटिया उतारकर फेंक दी। इस दौरान टीम ने छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर बिजली लाइन से सीधे कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े। बाद में अवर अभियंता जोनी कुमार ने भगवानपुर कोलवाली में तहरीर देकर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...