Roorki News: सिंचाई विभाग के कैंपस में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप
रुडकी, जुलाई 12 -- Roorki News: धनौरी। धनौरी के सिंचाई विभाग के कैंपस में मगरमच्छ के घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया। सिंचाई विभाग के कर्मचारी निशु सैनी ने बताया कि शनिवार देर रात सिंचाई विभाग के कैंपस में अचानक से एक मगरमच्छ घुस आया था। मगरमच्छ को सामने देख ड्यूटी पर तैनात चौकीदार के हाथ पांव फूल गए। पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। रेस्क्यू टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर बाणगंगा में छोड़ दिया। बीट प्रभारी अनुज कंबोज का कहना है कि बावन दर्रे के समीप सिंचाई विभाग के कैंपस में मगरमच्छ के दिखे जाने की सूचना मिली थी। जिसे रेस्क्यू कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.