Roorki News: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रुडकी, अगस्त 10 -- Roorki News: सावन मास के दूसरे सोमवार पर कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र स्थित शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत पंडित गणेश प्रसाद ने कहा कि नंदावाला बाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर सिद्ध मंदिर के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां सच्चे हृदय और श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन मास के प्रत्येक सोमवार को कस्बे के अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- श्रृंग्वेरपुर में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.