रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: शहर में लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए कई सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लटके होने से राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों की सुविधा नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से बंद पड़े शौचालयों को खुलवाने और उनकी नियमित सफाई कराने की मांग की है। शहर के चावमंडी स्थित गौशाला के समीप बनाए गए सार्वजनिक शौचालय में लंबे समय से ताला लटका हुआ है। यहां आसपास बड़ी संख्या में दुकानें हैं और लोगों की आवाजाही भी रहती है। इसके बावजूद शौचालय बंद रहने से राहगीरों और दुकानदारों को दिक्कत होती है। इसी तरह सुनहरा के औद्योगिक क्षेत्र में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय भी लोगों के उपयोग के लिए नियमित रूप से नहीं खुलते हैं। पार्षद प्र...