Roorki News: साबिर पाक में जलभराव से लोगों में नाराजगी
रुडकी, जुलाई 9 -- Roorki News: दरगाह साबिर पाक परिसर में जलभराव से नाराज लोगों ने दरगाह प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। पूर्व सभासद गुलफाम साबरी, रहीश अहमद, इस्तेखार अली, शिबलु, रईस अल्वी का कहना था कि हर वर्ष बरसात के दौरान दरगाह परिसर और आसपास के बाजारों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र के सभी नाले चौक हुए पड़े हैं। नालों की साफ सफाई नहीं की गई है। यहां पर देश विदेश से जायरीन आते हैं। इसके बावजूद यहां की व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने कहा कि समय रहते नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं किए जाने के कारण दरगाह परिसर में गंदा पानी भर गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नालों की नियमित सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था दुरुस्त करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.