रुडकी, अगस्त 13 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक यातायात और पार्किंग व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। उर्स के दौरान मेला क्षेत्र में भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए 24 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे, जबकि जायरीनों के वाहनों के लिए 13 निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। दरगाह परिसर के एक किलोमीटर दायरे को ट्रैफिक के लिए जीरो जोन घोषित किया गया है। जहां किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- साबिर पाक के उर्स की पहली रस्म परचम कुशाई अदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...