रुडकी, अक्टूबर 10 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। साइबर ठगों ने ग्रामीण के बैंक खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रकम वापस दिलाने की मांग की है। सिसौना निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आईसीआईसीआई बैंक में उसका खाता है। आरोप है कि 10 अक्टूबर उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसके बाद उसके बैंक खाते से लगातार रकम निकलने लगी। पीड़ित के अनुसार, खाते से पहले करीब एक लाख रुपये, फिर 29,999 रुपये और 39,998 रुपये की निकासी हुई। इसके अलावा मोबाइल के माध्यम से भी 29,999 रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...