रुडकी, सितम्बर 25 -- Roorki News: झबरेड़ा। कस्बे के बस अड्डा स्थित अमर जवान चौक के पास शुक्रवार सुबह टेंपो खड़ा करने और सवारी बैठाने को लेकर दो टेंपो चालकों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दोनों चालकों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे एक-दूसरे से विवाद करते रहे और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि नूर बस्ती निवासी टीपू अहमद पुत्र शमशाद और लाठरदेवा निवासी शिवकुमार पुत्र अजीत सिंह के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई। दोनों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...