रुडकी, जुलाई 8 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रामनगर से सलेमपुर राजपुताना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर बुधवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बारिश के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से लगातार हो रहे हादसों के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर निगम व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो क्षेत्रवासी बड़ा जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की के सलेमपुर राजपुताना मार्ग की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...