रुडकी, जुलाई 4 -- Roorki News: नारसन। कस्बे में सर्विस रोड पर अतिक्रमण होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सीएचसी जाने वाले मरीजों और खासकर गंभीर रोगियों को अस्पताल लाने और रेफर मरीजो को हायर सेंटर ले जाने में लगी एंबुलेंस को यहा से निकलने में खासी परेशानी उठानी पड़ती है। कस्बे में हाईवे किनारे बनी सर्विस रोड पूरी तरह से अतिक्रमण का शिकार हो गई है। फलों के ठेले, ई-रिक्शा एवं अन्य सामान विक्रेताओं और जगह-जगह खड़े बेतरतीब खड़े वाहनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बनी सर्विस रोड के पास अपना ठिकाना बना लिया है। इससे कई बार सरकारी अस्पताल से निकलने के बाद एंबुलेंस सर्विस रोड के जाम में फस जाती है। लोगों को भी आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...