रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता । कस्बे में शनिवार शाम स्कूटी सवार चार युवकों ने दिल्ली के एक सर्राफा कारोबारी से चाकू के बल पर बैग छीनने का प्रयास किया। कारोबारी के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी बैग छोड़कर भागने लगे। दुकानदारों ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लक्सर में सर्राफा व्यापारी से लूट का प्रयास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...