रुडकी, सितम्बर 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सुराज सेवा दल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पजेएम दीपक रामचंद्र शेट को ज्ञापन देकर सरकारी भूमि की निष्पक्ष जांच, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की मांग की। कहा कि सरकारी भूमि पर किए गए कथित अवैध कब्जों की व्यापक और निष्पक्ष जांच कराई जाए। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन और पैमाइश कराकर प्रमाणित अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाए, ताकि सरकारी संपत्ति को कब्जामुक्त कराया जा सके। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सुराज सेवा दल की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...